बंद करे

मलांचा पहाड़, नाला

दिशा
श्रेणी धार्मिक

मालंचा पहाड़ झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के समीप स्थित एक प्राकृतिक पहाड़ी क्षेत्र है। यह जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मालंचा पहाड़ केवल ऐतिहासिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीढ़ियों से स्थानीय लोग यहाँ पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। विभिन्न पर्व-त्योहारों एवं धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पहाड़ी पर दर्शन एवं पूजा के लिए पहुँचते हैं। इसी कारण इसे क्षेत्र की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के रूप में माना जाता है।

यह क्षेत्र अपने घने वनों, पथरीली पहाड़ियों तथा प्राकृतिक जलधाराओं (नालों) के लिए प्रसिद्ध है। इसकी मनोहारी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हरित परिदृश्य इसे प्रकृति प्रेमियों तथा पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल बनाते हैं।

फोटो गैलरी

  • Malancha_Mandir
  • Malancha_Park

कैसे पहुंचें

सड़क के द्वारा

मालंचा पहाड़ जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।